ग्वालियर में बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि खाटू श्याम मन्दिर राधा की हवेली लक्ष्मीगंज बाई साहेब की परेड का 15 वां 8 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 17 सितम्बर 2026 से 23 सितम्बर 2026 तक होने जा रहा है, जिसमें गुरुवार 17 सितम्बर को बाबा की निशान एवं शोभा यात्रा दोपहर 3:30 बजे मोर बाजार से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, राम मन्दिर, दौलतगंज, माधोगंज, स्काउट से महाराज बाड़ा, जनकगंज के रास्ते होते हुये, लक्ष्मीगंज स्थित मन्दिर पर समाप्त होगी। मन्दिर के महंत रवि अग्रवाल ने बताया की 8 दिवसीय महोत्सव के दौरान 5 दिवसीय राम कथा कथावाचक पडित श्री संजिवकृष्ण शास्त्री जी द्वारा सुनायी जायेगी, यह कथा मन्दिर परिसर में 18 सितम्बर से 22 सितम्बर तक दोपहर 1 बजे से शांम 5 बजे तक की जावेगी साथ ही 22 सितम्बर एकादशी पर मन्दिर परिसर में स्थानीय कलाकारो द्वारा एकादशी कीर्तन किया जावेगा एवं 23 सितम्बर बुधवार को गोयल उत्सव वाटिका लक्ष्मीगंज चौराहा पर बाबा का भव्य द्वादशी
Gwalior Gird, Gwalior | Sep 16, 2026