बीना: भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस 21 कोच के साथ एलएचबी रेक से चलेगी, बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को होगा फायदा
Bina, Sagar | Feb 14, 2026 रेल प्रशासन द्वारा भोपाल खजुराहो भोपाल महामना एक्सप्रेस के पारंपरिक आईसीएफ कोचेस को आधुनिक एलएचबी कोको में परिवर्तित किये जाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी अनुसार भोपाल खजुराहो भोपाल महामना एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में 15 फरवरी से एलएचबी कोचो के साथ संचालित होगी। जिससे बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लाभ होगा।