छतरपुर में सोमवार की सुबह करीब 7 बजे SP ऑफिस के सामने रखे चाय-गुटखा के डिब्बे में अचानक आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास के डिब्बे आग की चपेट में आने से बच गए।