बाह: विप्रावली तिकोनिया पर स्कूटी और बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल
पिनाहट थाना क्षेत्र के विप्रावली तिकोनिया पर गुरुवार दोपहर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार कप्तान पूरा निवासी बलराम अपने साथी महावीर सिंह के साथ स्कूटी से लौट रहे थे। तभी नयापूरा निवासी करण सिंह बाइक से आ रहा था। विप्रावली तिकोनिया पर स्कूटी मोड़ते समय बाइक टकरा गई। हादसे में बलराम, महावीर सिंह और क