सूरजपुर: कलेक्टर ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं देने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने गुरुवार को ग्राम पंचायत बसदई स्थित जनपद पंचायत कार्यालय, ग्रामीण सचिवालय एवं अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित नागरिक सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध वित्तीय समावेशन एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सेवाओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।