नागौर: अमरपुरा में एक भाई ने दूसरे भाई के साथ की मारपीट, सदर थाने में मामला दर्ज
Nagaur, Nagaur | Sep 9, 2024 नागौर सदर थाना क्षेत्र के अमरपुरा में एक भाई ने दूसरे पर राह चलते मारपीट करने के संबंध में मामला दर्ज हुआ है। अमरपुरा निवासी ओमप्रकाश मेघवाल ने रिपोर्ट दी है कि वो शनिवार शाम को काम के बाद घर लौट रहा था, इसी दौरान उनके भाई ने उनके आड़े फिर मारपीट की। जिससे उनके चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।