सलोन: सलोन कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने और दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा अभिरक्षा में
25:6:2026 को 1:30 दोपहर के करीब पुलिस ने अमन वर्मा निवासी पूरे मचल मजरे बराडीह कोतवाली सलोन जनपद रायबरेली के रहने वाले अभियुक्त को नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहा था। जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।