सिकंदरा: हथियार मामले में गिरफ्तार युवक की मां एसपी कार्यालय पहुंची, बोली- बेटे को झूठे केस में फंसाया गया
Sikandra, Jamui | May 26, 2026 सिकंदरा-चंद्रदीप थाना सीमा क्षेत्र के भलुआना गांव के समीप हथियार के साथ गिरफ्तार प्रहलाद कुमार यादव की मां कांति देवी ने मंगलवार दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।कांति देवी ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।