रायबरेली: रायबरेली में 19 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न हुई
Raebareli, Raebareli | Jul 4, 2026
रायबरेली में 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (यूपीटीईटी) परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।