कन्नौज: विशेष विद्युत समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया
जनपद के विभिन्न 22 विद्युत फीडरों पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से विशेष विद्युत समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।इन शिविरों में प्राप्त कुल 157 शिकायतों में 143 शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निस्तारण अधिकारियों द्वारा किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्राप्त हुई।