राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी का बिना शिक्षक वर्ग संचालन का वीडियो हुआ वायरल। गुरुवार बारह बजे एचएम उपेंद्र महतो ने कहा सही है। मंगलवार का वीडियो है,मैं बीआरसी झखिया में मेडिकल जमा करने गया था। उस वक्त शिक्षिका रंजीता कुमारी व शिक्षक असद कमाल धूप में बैठ गए। उन लोगो की शिकायत बीईओ से की गई है,उनके द्वारा मामले को लेकर दोनों से जवाब तलब किया गया है।