बिंदकी: जहानाबाद कस्बे के समीप रिंद नदी पुल पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, टैंकर नदी की रेलिंग में लटका
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना कस्बे के समीप रिंद नदी पुल पर सोमवार की रात करीब 9:00 बजे टैंकर ने बाइक सवार अमरजीत सेंगर उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र सुजीत सिंह सेंगर निवासी मोहल्ला ठकुरन गली कस्बा जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। युवक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित टैंकर नदी के रेलिंग में जाकर लटक गया। मौके पर भारी भीड़ रही।