गोगरी: महेशखूंट में मेडिकल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Gogri, Khagaria | Apr 13, 2026 खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल की आड़ में संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा किया। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में करीब पांच बजे छापेमारी की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महेशखूंट स्थित एक मेडिकल दुकान की आड़ में अवैध गतिविधियां चलाई जा रही हैं।