बेगूसराय: कारगिल भवन में नीति आयोग के संपूर्णता अभियान की DM ने की शुरुआत, 07 चिन्हित संकेतकों में परिपूर्णता लक्ष्य
कारगिल भवन में नीति आयोग के संपूर्णता अभियान की शुरुआत की गयी. जिसका विधिवत उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद जिला पदाधिकारी को योजना अधिकारी, डीडीसी को स्वास्थ्य प्रबंधक और नीति आयोग के अधिकारी को पिरामल के दीपक मिश्रा द्वारा शाल और प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया.