बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 06 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 17 ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 06 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 17 अभियुक्तों ने पुलिस के डर से न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है.