बेगूसराय: बछवाड़ा थाने की पुलिस ने अपहृत लड़की को रेलवे स्टेशन के निकट से किया दस्तयाब, SP ने दी जानकारी
बछवारा थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को बछवाड़ा रेलवे स्टेशन के निकट से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बछवारा थाना में पिछले दिनों एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होते ही पुलिस तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है.