बसना: मिडिल स्कूल चिंगरौंद की जिम्मेदारी अब सौंपी गई महिला शिक्षकों को, पूरे स्टाफ में किया गया फेरबदल
जिला मुख्यालय के एक समीपस्थ ग्राम चिंगरौद के शासकीय मिडिल स्कूल में शिक्षक गणेश चंद्राकर द्वारा गुरुवार को अध्यापन कार्य के दौरान छात्रा से अश्लील हरकत की घटना सामने आने के बाद यहां पदस्थ दो अन्य शिक्षकों के स्थान पर दो महिला टीचरों को अध्यापन का कार्य आगामी आदेश तक सोपा गया है।