शिवपुरी: सिरसौद गांव में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो मजदूरों को मारी टक्कर, दोनों घायल
शिवपुरी जिला के अमोला थाना क्षेत्र में सिरसौद-पिछोर मार्ग के रपटा के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक एम्बुलेंस ने सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में बालू जाटव और पर्वत महोबिया घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस (UP 93 AT 6432) का चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद चालक ने ग्रामीणों और सरपंच अतरसिंह ।