गाज़ीपुर: गाजीपुर में खेलों को बढ़ावा देने की तैयारी तेज, डीएम अविनाश कुमार ने खेल विकास समिति की बैठक में दिए अहम निर्देश
गाजीपुर में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों को मंच देने पर विस्तार से चर्चा हुई। वेटलिफ्टिंग संघ के प्रतिनिधि ने वेटलिफ्टिंग प्लेटफार्म की मांग रखी।