गुना नगर: दर्दनाक हादसा, आनंदपुर मोईया गांव पर सड़क किनारे हेडपंप पर पानी भर रहे महिलाओं बच्चों पर पलटा यूरिया खाद का ट्राला
राघोगढ़ थाना क्षेत्र में 17 जून को भीषण सड़क हादसा सामने आया। आनंदपुर मोईया गांव पर सड़क किनारे हेडफोन पर पानी भर रहे महिलाओं बच्चों सहित करीब एक दर्जन लोगों पर आरोन से राघोगढ़ तरफ आ रहा यूरिया खाद से भरा ट्राला मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया। 10 घायल लोग राघोगढ़ अस्पताल और 3 जिला अस्पताल में भर्ती किया है। ट्राला चालक फरार हो गया, पुलिस जांच कर रही है।