गढ़पुरा: गढ़पुरा प्रखंड के मूसेपुर में यज्ञ में शामिल होने आए बिहार के पूर्व डीजीपी सह कथा वाचक का स्वागत
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के मालीपुर पंचायत के मूसेपुर में 30 अप्रैल से लेकर 8 मई तक विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इसमें बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे जी महाराज कथा वाचक के रूप में पहुंचे हैं. उनके मूसेपुर पहुंचते ही लोगों ने फूल माला से भव्य स्वागत किया.