मालथोन: बांदरी में पूर्व मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने वाली पार्टी है
Malthon, Sagar | Apr 12, 2026 रविवार को बांदरी में दोपहर करीब 2 बजे बांदरी मैं भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही देश का ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है।