रफीगंज: रफीगंज के धमनी खैरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन लोग घायल, रेफर
रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के धमनी खैरा गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे मारपीट की घटना घटित हुई। घायलों में 50 वर्षीय कौलेश्वर प्रजापत, इनके 48 वर्ष की पत्नी सोनिया देवी, 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार शामिल है। घायल चंदन ने बताया कि 3 बिगहा जमीन विवाद को लेकर चाचा एवं उनके अन्य परिजनों द्वारा मारपीट की गई है।