बिहारीगंज: 96 घंटे के रामधुन अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ, विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा होगी प्रस्तुति
बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित चंडीका स्थान मंदिर में रविवार से 96 घंटे के रामधुन अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम जयराम साह के सौजन्य से आयोजित है। पंडित मुन्ना राय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर शुरुआत की। यज्ञ में रामधुन, रामलीला और कृष्ण लीला का आयोजन होगा, जिसमें कई कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी।