औरैया: पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सपा पर बोला हमला, कहा- गुंडों की
मंगलवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक औरैया के जालौन रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लिया। इस दौरान वार्ता की और सपा का निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों की सरकार है। भाजपा ने सभी माफियाओं को बिलों में रहने पर मजबूर कर दिया है और जो शेष बचे हैं वह प्रदेश से बाहर भाग गए हैं।