बीरगांव में आयोजित समाधान शिविर को लेकर महापौर नंदलाल देवांगन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाधान शिविर केवल दिखावा बनकर रह गया है और जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
महापौर का कहना है कि लोग पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं लेकर शिविर में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित समाधान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की।
वीडियो में देखें समाधान शिविर को लेकर महापौर नंदलाल देवांगन ने क्या कहा |
#NandlalDevangan #Mayor #SamadhanShivir #Birgaon #RaipurNews ChhattisgarhNews CGPolitics BirgaonNews LatestNews BirgaonTimes