नवाबगंज: बनवा रेलवे क्रॉसिंग के पास फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, बाइक के आधार पर पुलिस ने पहचान जुटाई
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बनवा रेलवे क्रॉसिंग के पास फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन के अनुसार, युवक मोटरसाइकिल से क्रॉसिंग पर पहुंचा और बाइक खड़ी करने के बाद ट्रेन आने पर रेलवे ट्रैक के पास चला गया