धरियावद: भाजपा धरियावद ग्रामीण मंडल शक्ति केंद्र पारेल की बैठक आयोजित हुई
भाजपा धरियावद ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र पारेल की बैठक रायपुर बूथ संख्या 175 पंचायत समिति सदस्य आशा देवी मीणा के यहां हुई। आज की बैठक में शक्ति केंद्र में आने वाले सभी बूथ अध्यक्ष शामिल हुए और बूथों का सत्यापन किया गया। बूथ समिति को और मजबूत बनाने की दिशा निर्देश दिए गए। हर बूथ पर पन्ना प्रमुख और पेज प्रमुख भी बनाए गए। बूथ समिति पूर्ण की जाये ।