मरवाही: जीपीएम जिले में अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, वाहन और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।