आगर: ग्राम सिरपोई के 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाया, जिला अस्पताल में भर्ती
ग्राम सिरपोई के रहने वाले 40 वर्षीय प्रभुलाल पिता नारायण लाल ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें भर्ती किया है। चिकित्सकों के मुताबिक, प्रभुलाल की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें देखरेख के लिए जिला अस्पताल में