बरेली: 60 दुकानों पर नगर निगम का बुलडोजर गरजा, नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने क्या कहा जानिए
बरेली में सीएम ग्रिड योजना के तहत बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। नगर निगम की टीम ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र में धर्मकांटे से कोहड़ापीर तक अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। तीन बुलडोजर और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चिन्हित दुकानों पर कार्रवाई की गई।