बक्सर: जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम संजीत कुमार सिंह ने जमीनी विवाद में हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों मंगलवार को 4:00 अपराह्न में उम्र कैद की सजा सुनाई है। ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 49/1999 के तहत सुनाए गए फैसले में संजय तिवारी, उमाशंकर तिवारी और ध्रुव तिवारी को भारतीय दंड विधान की धारा 302/149 में आजीवन करवा के सजा के साथ ₹10000 जुर्माना लगाया है।