अकबरपुर: अकबरपुर थाना पुलिस ने ₹25000 के पुरस्कार घोषित अपराधी को अवैध असलहे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
थाना अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान बलिहारा मोड़ के पास मुखबिर की सटीक सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अपराधी सूरज सिंह पुत्र वंशलाल उर्फ वंशराज निवासी ग्राम सरैंया लालपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात उम्र लगभग 25 वर्ष को एक अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।