हुज़ूर: एमपी नगर स्थित शासकीय प्रेस के सामने बिजली के खंभे पर चढ़ा एक युवक, क्रेन की मदद से उतारा नीचे
Huzur, Bhopal | Jun 18, 2026 भोपाल के एमपी नगर स्थित शासकीय प्रेस के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। युवक को खंभे पर देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची |