Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
harveer6046
चहल गांव को जाने वाले गंभीर नदी की सपाट तेज बहाव के साथ हुई क्षतिग्रस्त पाचना से छोड़े गए पानी से नदी का बड़ा जलस्तर
Bharatpur, Bharatpur
| Jul 21, 2025
#natural disaster
#national
MORE NEWS
Bharatpur Police छुट्टी से लौटने के 1 दिन बाद ड्यूटी पर वायुसेना जवान आकाश चाहर का हार्ट अटैक से निधन, सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
Bharatpur, Bharatpur | Jul 11, 2026
#बाकी_2_बदमाश_भी_हुए_गिरफ्तार.. भरतपुर। जिला पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी कैलाशचंद्र विश्नोई और एसपी राजेश कुमार मीना के निर्देशन में गठित विभिन्न टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलंदशहर (यूपी) से वांछित बदमाश प्रवीण उर्फ बॉबी और बलराम को राउंडअप किया। इन दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। जिला पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों ने बीते 4 जुलाई की रात को चिकसाना क्षेत्र में व्यवसाई प्रमोद कुमार मित्तल पर लूट के इरादे से जानलेवा फायरिंग की थी और इसके बाद सेवर क्षेत्र में बर्तन व्यापारी चंद्रभान से 5 लाख रुपए लूटने का प्रयास किया था। दोनों ही घटनाओं में व्यापारियों द्वारा बहादुरी से विरोध करने पर बदमाशों ने गोलियां चला दी थीं, जिससे इलाज के दौरान व्यापारी चंद्रभान की मौत हो गई थी, जबकि प्रमोद मित्तल घायल हो गए थे। इस दोहरे कांड से शहर के व्यापारियों और आमजन में भारी आक्रोश था, जिसके बाद पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान की। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर से आरोपियों को लेकर लौट रही पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को नगला केवल गांव के पास बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। लघुशंका के बहाने रुके आरोपी प्रवीण उर्फ बॉबी ने पुलिस जाप्ते से पिस्टल छीनकर थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ बॉबी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी बलराम भागने के प्रयास में पत्थर से टकराकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोचकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पुलिस कस्टडी में उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में एक आरोपी महेश उर्फ सैलू को गिरधरपुर टोल के पास से पुलिस मुठभेड़ में 8 जुलाई को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब आरोपियों से शहर की अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 10, 2026
#तीन_आरोपी_दबोचे_गए.. भरतपुर। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में फायरिंग मामले का 72 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने 25-25 हजार रुपए के इनामी बदमाश अभिषेक पुत्र रामकुमार निवासी घड़ी जोनावद, जिला आगरा और सचिन पुत्र कमला निवासी मनसुखपुरा, जिला आगरा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, तीसरे आरोपी लुक्का उर्फ मन्नू उर्फ प्रद्युम्न की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार दबिश जारी है।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 10, 2026
#वीर_सपूत_को_अंतिम_विदाई.. भरतपुर। आगरा एयरफोर्स स्टेशन में तैनात भरतपुर के बेटे आकाश चाहर ने गुरुवार रात को वि*षाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 27 वर्षीय आकाश की हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारी उनको अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान बच नहीं सकी। शुक्रवार को भरतपुर के नई मंडी मोक्षधाम में गमगीन माहौल के बीच सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और भारी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भरतपुर के अनिरुद्ध नगर निवासी अजीत चाहर के इकलौते बेटे आकाश चाहर की आंख में दिक्कत हो गई थी। दो महीने से इलाज चल रहा था। इससे आकाश तनाव में थे। गुरुवार को आकाश छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटे थे। ड्यूटी करने के बाद शाम को क्वार्टर पर पहुंचे और विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर साथी कर्मचारियों ने पुष्पांजलि हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां गुरुवार रात एक बजे इलाज के दौरान आकाश की मृत्यु हो गई। आकाश की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी लक्ष्मी भरतपुर के डिग्री कालेज में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। वह अपने पीछे 11 माह की बेटी भव्या को छोड़ गए हैं।
Bharatpur, Bharatpur | Jul 10, 2026
भरतपुर में मूसलाधार बारिश.. बाजार बना तालाब.. नगर निगम की खुली पोल..!
Bharatpur, Bharatpur | Jul 10, 2026
चहल गांव को जाने वाले गंभीर नदी की सपाट तेज बहाव के साथ हुई क्षतिग्रस्त पाचना से छोड़े गए पानी से नदी का बड़ा जलस्तर - Bharatpur News