लोहरदगा: पतराटोली में जिला स्तरीय 63वीं सुब्रतो मुखर्जी कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता उद्घाटन उप विकास आयुक्त ने किया
मंगलवार को जिला स्तरीय 63 में सुब्रतो मुखर्जी प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उप विकास आयुक्त,लोहरदगा, नीलम आईलीन टोप्पो आदि ने किया।उपविकास आयुक्त, लोहरदगा ने कहा कि खेल खिलाड़ियों में अनुशासन और उनमें टीम भावना के साथ साथ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाता है। खेलों में निरंतर अभ्यास करने से ही सफलता मिलती है।