नागौर: एसडीएम भींचर ने बासनी जीएसएस का किया निरीक्षण
Nagaur, Nagaur | Feb 22, 2025 एसडीएम भींचर ने बासनी जीएसएस का निरीक्षण किया। शनिवार को शाम करीब छह बजे एसडीएम गोविंद सिंह भींचर ने बासनी स्थित जीएसएस का निरीक्षण किया। जहां कार्मिक नहीं मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए तथा संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। उल्लेखनीय है कि बासनी, कुम्हारी क्षेत्र में बिजली को लेकर शिकायतें आ रही थी।