नागौर: राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
Nagaur, Nagaur | Feb 22, 2025 राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। शनिवार को शाम पांच बजे तक दिनभर राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कहा कि राजस्व अधिकारी सभी प्रकरणों का तय समय में निस्तारण करें। इससे आमजन को जल्द राहत मिलेगी।