नागौर: जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
Nagaur, Nagaur | Feb 22, 2025 जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं ने जलाया सीएम का पुतला। शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने सीएम भजनलाल शर्मा का पुतला जलाया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि सरकार ने इंदिरा गांधी का अपमान करने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस विधायकों का निलंबन किया।