जैतपुर: धनपुरी गोदाम में आग या साजिश? CCTV में दिखा संदिग्ध, लाखों की साड़ियां राख
धनपुरी में सेकेंड हैंड साड़ी गोदाम में लगी आग के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जांच के दौरान CCTV फुटेज में चेहरा ढंककर घूमता एक संदिग्ध नजर आया है। दुकान में बिजली फिटिंग नहीं होने से शॉर्ट सर्किट की संभावना नहीं है। पुलिस आगजनी का मामला दर्ज कर संदिग्ध की पहचान में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज बुधवार सुबह 9 बजे सामने आया है।