भरगामा: स्मैक तस्करी मामले में महिला कारोबारी के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भरगामा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी मामले के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुशमौल निवासी रंजीत भगत (पिता- सुबोध भगत) के रूप में हुई है।