गुना नगर: गुना बाईपास पर हेमलिन होटल के सामने दो बाइकों की टक्कर, दो घायल, एक की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती
गुना कैंट थाना के नेशनल हाईवे 46 के गुना बाईपास पर 14, 15 मई की रात होटल हेमलिन के सामने दो बाइक की टक्कर हो गई। 15 मई को सामने आए वायरल वीडियो में दो घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कैंट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। दोनों लोग कौन थे फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।