बेहट: सहारनपुर में योग शिविर का आयोजन, 400 लाभार्थियों ने सहभागिता करते हुए किया योगाभ्यास
12 वेअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह के क्रम मे पुलिस लाइन में आयुष विभाग द्वारा एक विशाल योग शिविर का आयोजन मंगलवार सुबह 9:00 बजे किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 लाभार्थियों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।