रोह: नावाडीह गांव में फरार धोखाधड़ी आरोपी के घर कुर्की, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Roh, Nawada | Jul 19, 2026 रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के छह साल पुराने मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपी के घर की कुर्की की। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मुर्शिद अंसारी ने पोल्ट्री फार्म के नाम पर रुपये लेकर चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।