दमोह मडियादो थाना क्षेत्र के कांटी गांव में बस संचालन को लेकर हुए विवाद में बस संचालक से कथित मारपीट का मामला सामने आया है। FIR दर्ज न होने से नाराज पीड़ित परिजन बुधवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों का आरोप है कि सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में श्रीराम बस के संचालक अवधेश गोस्वामी व अन्य ने मारपीट की। परिजनो ने निष्पक्ष जांच की मांग।