छतरपुर। जिले में कई शराब कंपोजिट दुकानों पर शहर में सरकारी निर्धारित रेट लिस्ट से ऊपर दामों पर शराब बिकने के वीडियो वायरल हुए हैं और कई बार जिला आबकारी अधिकारी अमृता जैन को शिकायतें दी गई है लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जिस तरह बंडा में अवैध रूप से शराब माफिया के द्वारा गांव-गांव में शराब बेची जा रही थी और कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होती थी उसी तरह छतरपुर में चल रहा है।
शराब बेचने वाले कर्मचारियों को कहना है कि सेठ के कहने पर ज्यादा दाम पर शराब बेची जा रही है।
छतरपुर शहर की जनता आबकारी अधिकारी आरोप लगा रही है कि उनके ही सा पर ज्यादा दाम पर शराब बेची जा रही है।