बिसौली: भगतपुर हादसे के पीड़ित परिवार से मिले सपा नेता सतीश प्रेमी, हर संभव मदद का दिया भरोसा
बिसौली विकास खण्ड क्षेत्र के भगतपुर गांव में हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद समाजवादी पार्टी के नेता एवं बिसौली विधानसभा से संभावित प्रत्याशी सतीश प्रेमी शुक्रवार को 6 बजे करीब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल मां-बेटी के परिजनों से हालचाल जाना तथा पांच भैंसों की मौत से हुए नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया।