मुंगेर: युवक की संदिग्ध मौत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने किया पूरबसराय थाना का घेराव; हत्या की आशंका, पुलिस सड़क हादसा बता रही
Munger, Munger | Jul 3, 2026 पूरबसराय थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पांच दिन पहले थाना के सामने स्थित गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद गुरुवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पूरबसराय थाना का घेराव कर पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लग