मंडला: बबैहा पुल से गिरा ट्रक पानी से बाहर निकाला गया, कोई नहीं मिला, सामने का कांच टूटा और गेट भी खुला
बुधवार की रात नेशनल हाइवे 30 में बबैहा पुल से गिरे ट्रक को शुक्रवार की शाम 6 बजे पानी से बाहर निकाल लिया गया है। डिस्ट्रीट कमांडेट होमगार्ड नरेश साहू ने बताया कि घटना स्थल में बरगी का बैग वाटर है। जिसकी गहराई काफी अधिक है। शुक्रवार की भोपाल से पहुंची टीम की मदद से किसी तरह ट्रक को गहराई से बाहर लगा गया है। लेकिन ट्रक में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है।