हरिद्वार: 16 अक्तूबर को घर से बिना बताए भागकर हरिद्वार आए मासूम को AHTU ने हरियाणा पुलिस के सुपुर्द किया
हरिद्वार पुलिस की AHTU टीम ने बीती 16 अक्टूबर को हरियाणा से भाग कर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे नाबालिग को रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू कर ज्वालापुर स्थित बालग्रह भेज दिया था। नाबालिग की खोज करते करते हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची हरियाणा पुलिस को AHTU यानी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सकुशल सौंप दिया। बुधवार शाम 4 बजे AHTU ने ये जानकारी दी।